भोपा :—–गंग नहर कावड़ मार्ग पर मधु मक्खियों के अचानक हमले मे बाईक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी मोनिस अली बुधवार को बाईक द्वारा गांव बसेड़ा मे किसी कार्य से जा रहा था जैसे ही वह गंग नहर पटरी मार्ग से गुज़र रहा था।की अचानक गुस्साई मधु मक्खियों ने उसपर हमला बोल दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। शोर सुनकर खेतो मे कार्य कर रहे व्यक्तियों ने स्वयं को मधु मक्खियों से बचाकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मधुमक्खियां के छत्ते को तोड़कर शहद को निकाला गया था। सुबह के समय जैसे ही धूप निकलनी शुरू हुई तो मधुमक्खियां ने रोद्र रूप धारण कर लिया और राहगीरों पर हमला शुरू कर दिया