प्रशांत पाल के परिवारजनों को सांत्वना देने पहुंचे सेना के जवान

प्रशांत पाल के परिवारजनों को सांत्वना देने पहुंचे सेना के जवान

मोरना – कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान प्रशांत पाल की बुधवार को सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई थी। बुधवार की देर शाम जवान का शुकतीर्थ स्थित शमशान घाट पर किया। गमजदा परिवार को सांत्वना देनेवालों का तांता लगा हुआ है। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट की ओर से परिजनों को शोक संदेश भेजा गया।
थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी के मौहल्ला कुआंपट्टी निवासी सतपाल का 28 वर्षीय पुत्र प्रशांत पाल 2021 में सशस्त्र सीमा बल में सैनिक के रूप में भर्ती हुआ था। वर्तमान में प्रशांत की तैनाती लखीमपुर जनपद के पलिया में थी। आगामी 25 फरवरी को प्रशांत की बारात सरधना में जानी थी। बुधवार की दोपहर प्रशांत की भोकरहेडी बसेडा मार्ग पर सडक दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुरूवार को मुख्य आरक्षी सचिन कुमार और आरक्षी देवपाल जनपद लखीमपुर पलिया कलां से अपने कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का शोक पत्र लेकर परिजनों से मिले और मृतक जवान के पिता सत्यपाल सिंह, माता रोशनी देवी, भाई विशांत पाल, ताऊ सतवीर पाल, दादा मामचंद पाल और सुखवीर पाल से मिले और उनको ढांढस बंधाया। प्रशांत के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा के शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, पं. रामकुमार शर्मा, चौ. ब्रजवीर सिंह, रामपाल सिंह, जोगिंद्र पाल, रवि आर्य, डॉ. कर्णवीर सिंह, कंवरपाल, पूर्व सैनिक सुधीश कुमार, जयपाल सिंह, हरिप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel