बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु किसान जागरूक अभियान रैली निकाली

बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु किसान जागरूक अभियान रैली निकाली
जनपद मुजफ्फरनगर के तहसील बुढाना अन्तर्गत बजाज
हिदुस्तान शुगर लिमिटेड यूनिट भसाना ने आज दिनांक 20 .2 . 2025 को बसंत कालीन गन्ना बुवाई में गन्ना प्रजाति .
को ० -0238 के विस्थापन करने हेतु मिल क्षेत्र के गांव में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार के लिए सभी फील्ड स्टाफ में गन्ना अधिकारियों के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर चीनी मिल उपाधयक्ष श्री चंद्रवीर सिंह जी के द्वारा किया गया । रैली का उद्देश्य किसानों के द्वारा गन्ना प्रजाति का 0238 की बुवाई ना करने और नई गन्ना प्रजाति का-0118 ,15023 , cos 13235
17231 ,18231 col , 16202 की बुवाई करने के लिए किसानों को जानकारी दी गई । साथ ही किसानों को भूमि शोधन के लिए हर खेत में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करने व गन्ना बीज को फफूंदी नाशक से उपचारित करने के लिए जागरूक किया गया इस मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना ललित तोमर डेवलपमेंट हेड डॉक्टर विकास बालियान , लैब हेड बिजेंद्र सिंह , एच आर हेड जितेंद्र जैन एवं समस्त गन्ना अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel