ॐ नमः शिवाय बस ॐ नमः शिवाय -संजीव शंकर

ॐ नमः शिवाय बस ॐ नमः शिवाय -संजीव शंकर
शिवपूजन में दीप प्रज्वलित करने एवं “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व है, महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि शिव पुराण की विश्वेश्वर संहिता में शिवालय में दीप प्रज्ज्वलित करने का विस्तार से वर्णन बताया गया है, फल स्तुति में यज्ञदत्त को शिव मंदिर में अपने वस्त्र जलाकर रोशनी करने का फल कुबेर पद प्राप्ति का कारण बना है, वहीं शिव पुराण की वायवीय संहिता में उपमन्यु- श्री कृष्ण संवाद में उपमन्यु श्री कृष्ण से कहते हैं कि ॐ नमः शिवाय मंत्र की महिमा शहस्त्रो वर्षों तक बखान करने पर भी पूर्ण नहीं होगी,ॐ नमः शिवाय साक्षात् शिव की मुख से प्रकट हुआ मंत्र है जिस प्रकार वट वृक्ष का बीज बहुत छोटा होता है इस प्रकार सभी वेद शास्त्रों का बीज मंत्र ॐ नमः शिवाय है अतः सभी मनोरथों की पूर्ति के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का आश्रय लेना एकमात्र साधन है, निरंतर जपते रहें,ॐ नमः शिवाय बस ॐ नमः शिवाय