कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल सिरोही का किया निरीक्षण ..

अनिल सिंह तोमर जिला ब्यूरो चीफ
कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल सिरोही का किया निरीक्षण ..
जिला अस्पताल सिरोही में उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी —
सिरोही– जिला अस्पताल सिरोही का कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट करने के लिए राज्य स्तर से दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि राज्य स्तर से दो सदस्य टीम जिसमे डॉ एम एल सलोदिया, श्री अशोक भंडारी थे ने जिला अस्पताल सिरोही का कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट किया ।
पीएमओ डॉ. वीरेंद्र महात्मा ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का अवलोकन राज्य स्तर की टीम को कराया।
टीम सदस्यों ने जिला अस्पताल पर पहुंचकर साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, चिकित्सा और उपचार की सुविधाओं, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण, मेल-फीमेल वार्ड में स्वच्छता, ओटी, पीएनसी वार्ड, एएनसी वार्ड, लेबर रूम, एमओटी, डीडीसी, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी पर्ची काउंटर पैथोलॉजी लैब, आईसीयू वार्ड और जनाना अस्पताल की सेवाओं को भी देखा। ऑफिस मेंटेनेंस सहित विभिन्न प्रकार के मापदंडों का निरीक्षण किया ।क्या कमियां है और क्या अच्छाई है इन सभी को देखा ।जहां कमियां देखी गई उन्हें दूर करने के निर्देश और इसके लिए क्या बजट चाहिए क्या तरीका होना चाहिए। इन सभी चीजों को बताया ।जिला अस्पताल का डॉ एम एल सलोदिया ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जिला अस्पताल के सभी वार्ड, यूनिट इंचार्ज की बैठक लेकर चिकित्सालय की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति को इसे और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए गए बदलाव के बारे में डॉक्टरों की टीम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि टीम साफ-सफाई व रख-रखाव के आधार पर अस्पताल की ग्रेडिग कर इसकी रिपोर्टिंग सरकार को सौपी जाएंगी।सभी की बैठक लेते हुए सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने सभी को निर्देश दिए कि अस्पताल की साफ़ सफ़ाई हमारे घर जैसी होनी चाहिए । वाशरूम इतने साफ़ होने चाहिए की राज्य स्तरीय अधिकारी भी उपयोग में ले सके । वार्ड में बेड इतने साफ़ होने चाहिए कि डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ स्वयं उस पर अपना इलाज करा सके । सफ़ाई ठेकेदार को निर्देश दिए की सभी वाशरूम की सफ़ाई के लिए अलग से ही सफ़ाईकर्मी लगाए जो चौबीस घंटे में तीन बार सफ़ाई करे ।
जिला अस्पताल में साफ़ सफ़ाई हेतु एक व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमे साफ़ सफ़ाई के वीडियो एवं फोटो सफ़ाई सुपरवाईजर द्वारा भेजे जाएँगे ।व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से ही बिजली, पानी इत्यादि की मॉनिटरिंग की जाएगी । डॉ खराडी ने सफ़ाई ठेकेदार को निर्देशित किया कि वो हर महीने की एक से पाँच तारीख़ के बीच सभी सफ़ाईकर्मियों के बैंक खाते में उनका मानदेय ट्रांसफर करे इसके पश्चात वो लिस्ट के साथ पीएमओ साब को बिल प्रस्तुत करेगा जिससे उसको अविलंब भुगतान किया जाएगा । सीएमएचओ डॉ ख़राडी ने जिला अस्पताल की पूरी टीम को बताया कि हमारा जिला अस्पताल जिले का मुख्य अस्पताल है यहां पर मरीजों को पूरी सुविधाएं देना हम सभी का दायित्व है ।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ एसपी शर्मा, डॉ. प्रीति लोढ़ा, डीपीएम नरेश कुमार टेलर, नर्सिंग अधीक्षक, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां के साथ चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel