दुनिया भर की भाषा सीखो

दुनिया भर की भाषा सीखो,
मातृभाषा की गाथा सीखो।
निज माँ पर अभिमान सदा,
भाषा की परिभाषा सीखो।
माथे की बिंदी चमकेगी
अपनी हिंदी भी चमकेगी।
विश्व पटल पर छा जायेगी,
आज नहीं तो कल चमकेगी।
हिन्दी तो है विश्व की भाषा,
जगत बना हिन्दी का प्यासा।
अपने बच्चों को भी समझाओ,
क्यों करते अंग्रेजी अभिलाषा?
हिन्दी की बातें करते, हिन्दी की खाते रोटी,
अंग्रेजी में भाषण, हिन्दी करते बोटी-बोटी।
अंग्रेजी को प्यारी आंटी, ब्यूटीफुल कहते हो,
अपनी माँ का मान नहीं, फूहड़ काली मोटी।
माँ तो बस माँ होती है, ममता का सागर होती है,
संस्कार का सार बताती, संस्कृति गागर होती है।
देवों के संदेश सुनाती, मानवता की राह बताती,
नहीं भटकने दे सकती, सभ्यता की डगर होती है।
अ कीर्ति वर्द्धन
1
/
2223
डी एस पब्लिक स्कूल #में विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित#gnewsindia #उत्तरप्रदेश
चौदस पर पुरे जिले में माता रानी के मेले में किसी भी मुस्लिम की दुकान नही लगने दी जायेगी #gnewsindia
झील केला देवी मेले में अव्यवस्था देवस्थान विभाग की मनमानी से दुकानदार और श्रद्धालु नाराज़#gnewsindia
रुदावल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 वाहनों के चालान, 2.80 लाख रुपये वसूले#gnewsindia #बयाना
कागजों में फुल स्टॉक, जमीनी हकीकत में संकट—बयाना में एलपीजी के लिए घंटों कतारें#gnewsindia #बयाना
बयाना में अवैध गैस रिफिलिंग पर कड़ी कार्रवाई
नदबई हत्याकांड पर उबाल बयाना में व्यापारियों का प्रदर्शन बोले जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
बयाना में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर#gnewsindia #राजस्थान
भरतपुर में रामनवमी पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा, भगवामय हुआ शहर, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
1
/
2223

Subscribe to my channel