मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ मितिका चौहान एवम जैन कन्या पी जी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्राचार्य डॉ सीमा जैन को किया गया सम्मानित 

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल”

उत्कृष्ट कार्य करने वाली एन. एस. एस. वालंटियर्स को उपहार भेंट कर किया गया उत्साहवर्धन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ मितिका चौहान एवम जैन कन्या पी जी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्राचार्य डॉ सीमा जैन को किया गया सम्मानित

“पी सी पी एन डी टी एक्ट 1994” पर कार्यशाला का आयोजन

“WHL वीमेन हेल्पलाइन नंबर 181” एवं “CHL चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098” का किया गया प्रचार प्रसार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेन्शन योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना इत्यादि के विषय में एन एस एस वालंटियर्स को कराया गया अवगत

22 जनवरी 2025 से 08 मार्च 2025 तक विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन

एन. एस. एस.( राष्ट्रीय सेवा योजना ) के कैम्प में “पी. सी. पी. एन. डी. टी. एक्ट 1994 पर आयोजित कार्यशाला” में जैन कन्या पाठशाला पी जी कॉलेज की वालंटियर्स द्वारा किया गया प्रतिभाग

“पी सी पी एन डी टी एक्ट 1994” के अंतर्गत गर्भधारण पूर्व लिंग चयन और प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण एक दण्डनीय अपराध है,उक्त अधिनियम के अंतर्गत 03 से 05 साल की सजा और 10,000 से 1,00000 रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार ने महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेन्शन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर विषय में दी गई विस्तृत जानकारी एवम हैंडबिल्स तथा पैम्फलेट्स किये गए वितरित

बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” के विषय में कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को कराया गया अवगत वालंटियर इरम द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति

वालंटियर वीनस द्वारा निभाई गई छायाकार की भूमिका

“उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं/ वालंटियर्स ईशा गिरी, आरुषि, वीनस, लायबा, अलीशा, आयशा, इशिका,नमरा, मुस्कान तथा सानिया को उपहार भेंट कर, फूलमालाओं से किया गया अभिनंदन मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ मितिका चौहान द्वारा उपस्थित सभी वालंटियर्स को अपनी कला को निखारते हुए सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया गया

प्राचार्य डॉ सीमा जैन द्वारा सभी वालंटियर्स को शिक्षा के साथ समाजसेवा हेतु भी प्रेरित किया गया

एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी/ प्रोफेसर डॉ वर्चसा सैनी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यशाला में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया

आज 21.02.2025, को महिला बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश, जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय संदीप भागिया के निर्देशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जैन कन्या पाठशाला पी जी कॉलेज के एन एस एस कैम्प में वालंटियर्स हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प/ जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ मनीषा अग्रवाल एवम प्रोफेसर डॉ स्वीटी इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त कैम्प/ जन जागरूकता कार्यक्रम को शानदार एवम सफल बनाने में प्रोफेसर डॉ वर्चसा सैनी एवम असिस्टेंट प्रोफेसर इलमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।