जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने घोषित की अपनी जनपद मुज़फ्फरनगर कार्यकारिणी

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने घोषित की अपनी जनपद मुज़फ्फरनगर कार्यकारिणी

मुज़फ्फरनगर। आज जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें जनपद मुज़फ्फरनगर के सभी पत्रकार सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और पत्रकारों के हित में और बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है, इस पर मंथन किया।
एसोसिएशन की जनपद कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी द्वारा की गई । एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उनका संगठन हर पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा है और रहेगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार श्री ऋषि राज राही तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री अशोक बाटला को संरक्षक बनाया गया।
बैठक में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल,जिला अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, संरक्षक ऋषिराज राय, संरक्षक अशोक बाटला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शरद शर्मा, नरेश मित्तल, काजी अमजद अली,सोनू वर्मा,नीतीश मलिक,भरतवीर प्रजापति,सुरेश धीमान, मेहरबान खान,नीरज कुमार,धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार,नय्यर अब्बास,अवलेश,रचित गोयल, डीपी सिंह, सौराज सिंह, विजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Subscribe to my channel