सर्विस सेंटर की दीवार तोड़कर कीमती सामान ले उड़े चोर

सर्विस सेंटर की दीवार तोड़कर कीमती सामान ले उड़े चोर

भोपा मे नहीं थम रहा चोरो का आतंक, संघ पदाधिकारी के सर्विस सेंटर पर चोरी से हड़कंप

भोपा :—–भोपा -मुजफ्फरनगर मार्ग पर रहकड़ा पुलिया के पास चोरों ने बढ़े होंसलो का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी के सर्विस सेंटर को निशाना बनाया है। चोरो ने दीवार तोड़कर सर्विस सेंटर से लाखो के कीमती सामान को चुरा लिया है। एक पखवाडे मे चोरी की दो बड़ी घटनाओ से व्यापारियो मे हड़कंप मच गया है।संघ पदाधिकारी के पुत्र ने अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर शीघ्र और सही खुलासे की मांग की है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

थाना व गांव भोपा मे मुजफ्फरनगर मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने सहित वाहन धुलाई के सर्विस सेंटर पर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। सर्विस सेंटर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के……. प्रांतीय कार्यवाह सेवादास सिंह का है।शनिवार की शाम उनका पुत्र देववृत सेंटर को बंद कर अपने घर आ गया था। जब रविवार सुबह वह सेंटर पर पहुंचा तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखा जेनरेटर, ओलटीनेटर, एयर कंप्रेशर, पेनल सेट, प्रेशर वाशर आदि कीमती सामान चोरी हुआ पाया।चोरी की सूचना पर सेवादास, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल सहित सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने घटना की जानकारी की।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने घटना पर रोष जताते हुए।जल्द खुलासे की हिदायत पुलिस को दी है।देववृत ने अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी है।

पंद्रह दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा

भोपा मे चोरी की घटनाओ का सिलसिला जारी है। बीते पांच फरवरी की रात चोरों ने थाने से पास किशनपुर निवासी फुरकान की इलेक्ट्रिक सजावट की दुकान से लाखों के कीमती सामान को चुराया था।

——————————
नहीं आई डॉग स्कवायड की टीम

सर्विस सेंटर पर हुई चोरी के बाद ग्रामीण फॉरेनसिक व डॉग स्कवायड टीम के आने की प्रतीक्षा मे थे। सेंटर के पास चोरो के पदचिन्ह आदि को देखकर व्यापारी मामले मे पुलिस द्वारा गंभीरता की आशा कर रहे थे।