बेर के तोड़ने के बहाने बालिका के साथ किया दुष्कर्म

बेर के तोड़ने के बहाने बालिका के साथ किया दुष्कर्म

चार बाल अपचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोरना :—–बेर तोड़ने के बहाने सात वर्षीय बालिका को जंगल में ले जाकर दूसरे संप्रदाय के चार बालकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।सूचना पर परिजन जंगल में पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की तथा बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज मुकदमा दर्ज कर चारों बाल अपचारियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में बीते शनिवार की शाम चार बच्चे गांव के ही अन्य बच्चों को साथ लेकर बेर तोड़ने के लिए जंगल में ले गए जहां पर चार बच्चों ने अन्य बच्चों को घर भेज दिया तथा सात वर्षीय बालिका को वही रोक लिया चारों बच्चों ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।बच्चों ने घर आकर परिजनों को बताया परिजन जंगल में पहुंचे तथा बालिका को लेकर घर आए बालिका ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।पुलिस ने चारो बच्चों को हिरासत मे ले लिया पुलिस ने बाल अपचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया।
क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने बताया की बालिका के साथ दुष्कर्म की तहरीर प्राप्त हुई थी। चार बाल अपचारियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।