कांवरियों से मिलकर पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत ने दिया भाईचारे का संदेश

कांवरियों से मिलकर पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत ने दिया भाईचारे का संदेश

 

उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

 

संभल। महाशिवरात्रि पर कांवर लेकर आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलकर पूर्व चेयरमैन ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है।
संभल नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाजी नुसरत इलाही जामेई ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार और दूसरे स्थान से आने वाले कांवरियों के जत्थे में शामिल होकर उनके साथ चलकर उनका स्वागत करते हुए हिंदू मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया और कहा कि आपसी सद्भाव बहुत जरूरी है। सब लोग शांति के साथ त्यौहार मनाए और कानून व्यवस्था का पालन करें और एक दूसरे की खुशियों में शामिल होकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करते रहें। आपसी सौहार्द बहुत जरूरी है। आपसे भाईचारे से हमारा मुल्क की भाईचारे की संस्कृति मजबूती होगी।