गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहना में रिटायर्ड फौजी के घर करीब 15 लाख की चोरी

गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहना में रिटायर्ड फौजी के घर करीब 15 लाख की चोरी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मोहना गांव में चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाया।
चोरों ने घर से करीब 15 लाख रुपए के सोने -चांदी के आभूषण और नगदी चुराई।
ग्राम मोहना में प्रशांत यादव के घर की है, प्रशांत यादव के पिता फौज से रिटायर्ड है,व प्रशांत यादव सेना में सर्विस कर रहे हैं।
परिवार रात को सो रहा था। चोरों ने घटना को बड़ी सावधानी से अंजाम दिया। घर की किसी मेंबर को इसकी भनक तक भी नहीं लगी। सभी लोग सोते रहे।
सुबह जागने पर देखा दरवाजे में चैनल लॉक और संदूक अलमारी के ताले टूटे हुए थे।
चोरों ने 1.27 लाख रुपए नगद के अलावा कीमती आभूषण सोने चांदी के चुरा लिए। इसमें4 सोने की चेन, 10 अंगूठियां ,एक मंगलसूत्र, दो कंठी, दो जोड़ी झुमके, दो कुंडल, 4 सोने के कड़े और चार जोड़ी पाजेब शामिल हैं।
परिवार ने बताया कि यह सारे जेवरात बेटी की शादी के लिए एकत्र किए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया।
पीड़ित परिवार ने आभूषण व नागदी बरामद करने, व चोरों को पकड़ने की मांग की है।