भोकरहेड़ी से गुजरे अनेक कांवडिये, सेवा में जुटे लोग

भोकरहेड़ी से गुजरे अनेक कांवडिये, सेवा में जुटे लोग
मोरना : हरिद्वार से कांवड में गंगा जल लेकर आने कांवडियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिन्हें देखने के लिए बच्चे व महिलाएं घरों से बाहर सड़क पर खड़े रहे। कई जगहों पर ग्रामीणों ने शिव भक्तों की सेवा के लिए जगह जगह शिविर लगाए है।
हरिद्वार से लक्सर के बाद मजलिसपुर तौफीर के रास्ते से आने वाले कांवडियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को कस्बे से गुजरे। शिव भक्तों की सेवा के लिए कस्बा भोकरहेड़ी में बस स्टैंड व लक्सर रोड तथा गांव छछरौली, भेडाहेडी आदि गांवों में कांवड सेवा शिविर लगाए है। कांवडियों को देखने के लिए बच्चे व महिलाएं घरों से बाहर सड़क पर खड़े रहे। कई जगहों पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मिंटू राठी, चौधरी नरेंद्र सिंह आदि भी शिव भक्तों की सेवा में जुटे नजर आए। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया व ककरौली प्रभारी निरीक्षक जय सिंह भाटी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में घूम रहे है इसके अलावा जगह जगह पुलिस डयूटी लगाई गई है।