शिवम की मौत संदिग्ध, निष्पक्ष जांच करे पुलिसः प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

शिवम की मौत संदिग्ध, निष्पक्ष जांच करे पुलिसः प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने ब्राह्मण समाज के युवक शिवम उपाध्याय की मौत के मामले में पुलिस की जांच में कुछ संदिग्ध सामने आने पर एक बार फिर से इस प्रकरण में निष्पक्ष और त्वरित जांच करते हुए मौत के मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिवम की बाइक बरामद होने और उसके मोबाइल फोन का डाटा रिकवर होने पर जो तथ्य सामने आये हैं, उन सभी को लेकर शिवम के परिजन उसकी हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, इसके लिए जरूरी है कि पुलिस पीड़ित परिवार को अपनी जांच से संतुष्ट करने का काम करे।
प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 14 फरवरी की शाम को ब्राह्मण समाज के युवक शिवम उपाध्याय की थाना सिविल लाइन क्षेत्र में संधावली ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन पर लाश मिली थी। इस मामले में पीड़ित परिवार को संदेह है कि युवक की हत्या की गई है, वो शिवम की मौत की जांच की मांग को लेकर पुलिस से मिले थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है। हमारे पास भी पीड़ित परिवार आया तो हमने इसमें एसएचओ सिविल लाइन से मिलकर शिवम की मौत की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की थी। इसके बाद एसएचओ ने सूजडू चौकी इंचार्ज को मामले की जांच करने के निर्देश दिये थे। पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि शिवम की मौत के दिन ही उसकी बाइक कृष्णापुरी में ब्याज पर पैसा देने वाले एक युवक द्वारा इसलिए जब्त कर अपने घर खड़ी करा ली गई थी, क्योंकि शिवम ने उससे चार हजार रुपये ब्याज पर लिये थे, शाम को पांच हजार रुपये चुकाकर बाइक ले जाने के लिए शिवम पर दबाव बनाया गया था। शिवम अपनी बाइक को मजबूरन युवक के घर खड़ी कर रिक्शा से गया था, बाद में उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। इसके साथ ही शिवम के मोबाइल फोन का डाटा रिकवर होने पर कुछ फोन नम्बरों पर बात हुई, जो संदिग्ध है। इसी को लेकर परिजन आज भी शिवम की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कुछ और तथ्यों पर भी जांच की मांग की है
इस सम्बंध में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष सिंह से मिले। केपी चौधरी और पंडित ब्रजेश दूबे भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि पुलिस से हमारी मांग है कि परिवार के संदेह के आधार पर पुलिस निष्पक्ष होकर जांच करे ताकि शिवम की मौत का पूरा सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक सहयोग कर रही है, लेकिन यदि पुलिस कार्यवाही नहीं करती है तो हम पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।