अपना घर तीर्थ ही नही महातीर्थ यथासंभव वंदना करनी चाहिये

अपना घर तीर्थ ही नही महातीर्थ यथासंभव वंदना करनी चाहिये
*रिखब चन्द शर्मा पत्रकार कामां*
कामां:अपना घर सेवा समिति कामवन के तत्वाधान में एक बस अपना घर आश्रम की तीर्थ वंदना करने हेतु महावीर पार्क से रविवार को प्रातः ओम प्रकाश बूरे वाले व अन्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने बताया कि अपना घर आश्रम भरतपुर में नए शशि नन्द भवन का लोकार्पण समारोह एवं तीर्थ वंदना का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मदन मोहन सिंघल पूर्व मंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल के सानिध्य में एक बस गई तो वहीं अपना घर की क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या ने कहा
अपना घर तीर्थ ही नही महातीर्थ यथासंभव सभी को वंदना करनी चाहिये। बस में जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, कामवन जीव सेवा समिति के अध्यक्ष भागचन्द जैन बड़जात्या, उमा शंकर शर्मा,मुकुट बिहारी शर्मा,लालचंद सिंघल,सुनील तमोलिया,कैलाश सोनी स्वर्णिम,रमेश मंगला, ब्रजेश तिवारी,कल्लू मातुकी वाले,सोनू गर्ग,मोती पंडित ,पप्पू सौखिया,कालीचरण,पल्लेदार यूनियन अध्यक्ष रमेश चंद बाबूलाल,सुरेश,बन्नो,सुधा जैन,इंद्रा बड़जात्या, संजना जैन,लता तमोलिया,सुनीता जैन सहित लगभग पचास यात्री वन्दना हेतु गए।
अपना घर की तीर्थ वंदना कर सभी यात्री अभिभूत हुए तो खुले दिल से अपना घर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तविक रूप से मानव सेवा विश्व में यदि कहीं हो रही है तो वह अपना घर सेवा संस्थान है।
*आचार्य ज्ञानभूषण महाराज के किये दर्शन* अपना घर आश्रम से वापसी में भरतपुर सर्कुलर रोड स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशियाँ में विराजमान जैन आचार्य ज्ञान भूषण महाराज के सभी यात्रियों के दर्शन किए तो महाराज ने उद्बबोधन देते हुए कहा कि सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा ही है जिसे सभी को यथा संभव करना चाहिए। अलग-अलग धर्म में धर्म की विस्तृत विवेचना की गई है लेकिन सभी का सार यही है कि मानव सेवा में हमेशा संलग्न रहो। इस अवसर पर भरतपुर जैन समाज द्वारा सभी का सम्मान किया गया।