चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ मोबाइल व नगदी लेकर हुई फरार

चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ मोबाइल व नगदी लेकर हुई फरार।
चारो बच्चों के थाने पहुंचे पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में दी तहरीर कार्रवाई की मांग।
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल
सम्भल। थाना नखासा क्षेत्र अंतर्गत चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर में रखे नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। बच्चों के थाने पहुंचा पति आरोपी प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर। कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की लगाई गुहार।
मंगलवार थाना नखासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत निवासी महिला आयु लगभग 35 बर्ष जो की चार बचूकी मां है।अपने प्रेमी कोटा निवासी किशोर से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।आपको बता दें की प्रेमिका के गांव में ही प्रेमी की बुआ रहती है। प्रेमी का अपनी बुआ के घर पर आना जाना था। इसी बीच दोनों आपस में एक दूसरे से प्यार करने लगे।ओर एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे।तीन दिन प्रेमिका अपने प्रेमी से फोन पर वीडियो कॉल बात कर रही थी। लेकिन इसी बीच उसका पति आ गया।ओर बात करते हुए पकड़ लिया। दोनों में आपस में विवाद हुआ। लेकिन उस समय तो सब शांत हो गए। मंगलवार को प्रेमिका का पति गांव में ही मजदूरी करने के लिए गया था।ओर चारों बच्चे गांव के ही स्कूल में पढ़ने के लिए गए थे। पति को काम नहीं मिला तो घर वापस आ गया।तो देखा की पत्नी घर पर नहीं है जिसको इधर-उधर काफी तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।बाद में पता चलिए की वह अपने प्रेमी के साथ चली गयी है।ओर घर में रखे 9500 रूपए व एक मोबाइल अपने साथ लेकर फरार हो गयी। पति अपने बच्चों के साथ थाने पहुंचा ओर आरोप के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पत्नी को कुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है

Subscribe to my channel