जंतु विज्ञान विभाग में अतिथि व्याख्यान का किया आयोज

जंतु विज्ञान विभाग में अतिथि व्याख्यान का किया आयोजन। आज दिनांक 25 फरवरी 2025 में जंतु विज्ञान विभाग में प्राचार्य प्रो अंजू सिंह के संरक्षण में डॉ कुमकुम राजपूत के द्वारा व्याख्यान का आयोजन करवाया गया, जिसका विषय क्लासिकल जूलॉजी की उपयोगिता रहा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. मंजू सिंह, आर जी कॉलेज मेरठ द्वारा स्नातकोत्तर की छात्राओं को जंतु विज्ञान की उपयोगिता के विभिन्न पहलुओं एवं उनकी उपयोगिता के बारे मे बताया। छात्राओं द्वारा जंतु विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर की प्रदर्शिनी भी लगाई। इस अवसर पर डॉ नरेन्द्र कुमार, डॉ गौरी गोयल प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।