बारात आई जयमाला सजी लेकिन फिर छा गया मातम सा माहौल

जिला संभल
बारात आई जयमाला सजी लेकिन फिर छा गया मातम सा माहौल

शादी में दुल्हन का जेवरात सहित पांच लाख की चोरी
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल
*चंदौसी तहसील के।थाना बनियाठेर के आटा चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरियां आटा चौकी इंचार्ज नहीं रोक पा रहे चोरियां थारेसा जयसिंह का पूरा मामला।*
संभल। थाना बनियाठेर के आटा चौकी क्षेत्र के थरेसा जयसिंह में उसे समय हड़कंप मच गया जब गांव में आई हुई बारात से दुल्हन के जेवरात सहित 5 लाख की चोरी हो गई जब बारात में हुई चोरी के बारे में पता चला तो बरातियों तथा घरातियों में हड़कंप मच गया तथा पुलिस को सूचना दी गई आपको बता दें कि बीती रात्रि गांव निवासी रामेश्वर की भतीजी संजू की बारात आई थी घर वाले सभी जयमाला के प्रोग्राम में व्यस्त थे और जयमाला का प्रोग्राम चल रहा था इसी बीच में मौका देखकर चोर घर में घुस गए और दुल्हन का जेवर और नगदी चूरा ले गए थाना बनियाठेर के आटा चौकी क्षेत्र में यह ऐसा पहला मामला नहीं है आए दिन आटा चौकी क्षेत्र में चोरियां होती रहती है लेकिन आटा चौकी प्रभारी सोते रहते हैं क्या आटा चौकी की पुलिस का चोरों में डर नहीं है या आटा चौकी पुलिस रात में गश्त की वजह सोती रहती है चोरी की सूचना थाना प्रभारी को दी तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और तहरीर लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel