चिंताहरण महादेव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना

चिंताहरण महादेव पर उमड़ा आस्था का सैलाब,
जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मथुरा। महाशिव रात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को चिंताहरण महादेव पर हजारों की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
बुधवार को अर्ध रात्रि से गोकुल महावन के समीप यमुना नदी के किनारे स्थित चिंताहरण महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करने लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गई।
बम बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान मान हो गया। उपजिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने बताया कि भक्तों ने चिंताहरण महादेव पर रात्रि 2 बजे से जल चढ़ाना शुरू कर दिया वहीं कावड़ियों ने दिन में 12 बजे से महादेव का जलाभिषेक किया। करीब 500 कावड़ियों ने चिंताहरण महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की है। शिव भक्तों के लिए चिंताहरण मंदिर के स्थानीय लोगों के द्वारा प्रसादी वितरित की गई। हजारों की संख्या उमड़े शिव भक्तों की देख रेख करने करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा रहा। इस दौरान उपजिलाधिकारी आदेश कुमार, तहसील दार सुशील कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सविका शर्मा,क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, सी एच सी प्रभारी विजेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ,उपनिरीक्षक संजीव कुमार, खंड विकास अधिकारी,बलदेव नेहा रावत, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण यादव सहित राजस्व एवं पुलिस बल आदि रहे।