महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

मोरना:—–महाशिवरात्रि के अवसर पर मोरना भोपा ककरौली क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुँचे।पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
मोरना भोपा ककरौली मे महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार की भौर से ही महिला व पुरुष श्रद्धालू भारी संख्या शिव मंदिरों मे पहुंचे ओर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मोरना-भोपा मार्ग पर गांव ककराला में स्थित प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर, गांव फिरोजपुर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, शिवधाम, अर्धनारीश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भोपा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोरना, बेहड़ा सादात, ककरौली, भोकरहेड़ी आदि में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
ककराला स्थित जुडेश्वर महादेव मंदिर मे श्रद्धालुओं की लम्बी कतार शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लगी रही।गांव वजीराबाद मे स्थित रणखंडी महादेव मंदिर, फिरोजपुर स्थित नील कंठ महादेव मंदिर मे भारी संख्या मे श्रद्धालू जलाभिषेक करने पहुंचे वहीं ककराला स्थित जुड़ेश्वर महादेव मंदिर मे मोरना, ककराला, फिरोजपुर, भिड़ाहेडी, मिल कॉलोनी आदि से बड़ी संख्या मे आई महिलाओं व पुरुषों ने भगवान शिव की प्राचीन पिंडी पर जल व दूध से अभिषेक किया व बेल पत्र, फल, फूल, दीप धूप, मिष्ठान आदि से पूजा अर्चना की। हरिद्वार व शुकतीर्थ से गंगाजल लेकर आए अनेक भक्तों ने क्षेत्र मे अनेक स्थानों पर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शिव मंदिरों पर जल चढ़ाया।
क्षेत्र के मंदिरों में भारी भीड़ के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा।

Subscribe to my channel