गुलावठी धौलाना मार्ग पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई

गुलावठी धौलाना मार्ग पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीवअग्रवाल
गुलावठी
गुलावठी धौलाना मार्ग पर बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति का शव रुई धुनने की टाल पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर गुलावठी और कपूरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी समय तक दोनो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घटना की जानकारी होने पर सीओ पूर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंची। सूचना पाकर नगर पालिका चेयरमैन शैलेश तेवतिया व मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी भी मौके पर पहुुंचे। काफी समय के बाद अंत में गुलावठी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुलावठी पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त भवर सैनी पिता रामप्रसाद सैनी निवासी विकास कॉलोनी रूप में हुई।

Subscribe to my channel