महामृत्युंजय सेवा मिशन कार्यालय पर महाशिवरात्रि पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न

महामृत्युंजय सेवा मिशन कार्यालय पर महाशिवरात्रि पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रुद्राक्ष वितरण एवं भगवान शिव ज्योति स्वरूप है इसलिए द्वीप पर जीत कर शिवरात्रि उत्सव बनाया गया। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व वर्ष भर में सबसे महान दिन है, इस दिन भगवान शिव ज्योति स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे, 108 दीपक प्रज्वलित कर भगवान शिव की आरती की वहीं उपस्थित कलाकारों ने सुंदर-सुंदर महादेव व राधा कृष्ण के भजन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की,कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सुभाष चन्द्र शर्मा,होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, सभासद विजेंद्र पाल, क्रांति सी से ललित मोहन शर्मा अजय तायल, ज्योतिष विद डॉक्टर सुधीर भारद्वाज, अश्विनी शर्मा,डा आदेश शर्मा,आदित्य आर्य, बृजेश दीक्षित,कमलकांत शर्मा,शरद कपूर, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती पूनम चौधरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।