श्री संकट मोचन दरबार बिल्सी से सभी कष्टों से मिलती है मुक्ति

श्री संकट मोचन दरबार बिल्सी से सभी कष्टों से मिलती है मुक्ति

दिनेश कुमार बिसौली बदायूं जी न्यूज इंडिया
बिल्सी। मंगलवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार पर बालाजी महाराज के भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। यहां सबसे पहले बालाजी महाराज को गंगाजल से स्नान कराया फिर बाबा को चोला चढ़ाने के साथ ही उन्हें चांदी का वर्क अर्पण किया गया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। दरबार के मंहत श्री संजय शर्मा जी ने बाबा का भोग लगाया गया। बाद में आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होनें बताया कि जो भी भक्त मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना सच्ची श्रध्दा के साथ करता है बाबा उसके सारे कष्टों को आसानी से दूर कर देते है। इस मौके पर जनपद बदायूं के जिला सचिव दिनेश कुमार व इस्लामनगर से ओमकार शर्मा, रूपबसंत ने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया बाद में प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर निशान्त देवल,राहुल शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे

Subscribe to my channel