मदनलाल हॉस्पिटल पर लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

56 मरीजों ने कराई अपनी आंखों की जांच,जिनमें 9 मरीजो को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया पंजीकृत

मदनलाल हॉस्पिटल पर लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

56 मरीजों ने कराई अपनी आंखों की जांच,जिनमें 9 मरीजो को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया पंजीकृत।

आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 सोमवार के दिन कस्बा बुढाना के हिंडन नदी पुल पार स्थित मदनलाल हॉस्पिटल पर आज नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र परीक्षक डॉ.विशाल कुमार द्वारा कैंप में आए मरीजों की आंखों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई।हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ.सोनू कश्यप द्वारा बताया गया कि आज 56 मरीजो ने अपनी आंखों की जांच कराई। जिनमें से 9 मरीजों को नि:शुल्क आंख बनवाने के ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया जिनकी इसी सप्ताह नि:शुल्क आंख बनवाई जाएगी। गौरतलब है कि जनहित के लिए इस प्रकार के कैंप का आयोजन मदनलाल हॉस्पिटल की पूरी टीम द्वारा किया जाता आ रहा है जिसका जरूरतमंद मरीजों को लाभ भी मिल रहा है। कैंप में मुख्य रूप से डॉ.सूची कश्यप,डॉ.शेखर कुमार, मुकेश कश्यप उर्फ नानू,नरेश कुमार पाल, अंकित कुमार पाल,आसमा, आकाश, मोइन, विशाल, तुषार, बृहमपाल आदि रहे।