पेड़ ही जीवन का आधार है
पेड़ ही जीवन का आधार है

*पेड़ ही जीवन का आधार है*
श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल
, संभल में *एक पेड़ मां के नाम* अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 11 पौधे नीम, अशोक, ककरौंदा, अमरूद आदि के रोपे गए।
इस अवसर पर *प्रधानाध्यापक विकास कुमार वर्मा ने बच्चों को बताया* कि हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत अधिक महत्व है।पेड़ लगाने से पर्यावरण और मानव जीवन दोनों को अत्यधिक लाभ होते हैं।
पेड़ वायु को शुद्ध करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करते हैं और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं।
इसके अतिरिक्त, पेड़ हमें फल, फूल, छाया और लकड़ी भी प्रदान करते हैं। इसलिए वास्तव में पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार है। हमें अपने जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसर पर घर, विद्यालय, मंदिर, सड़क व आसपास के ऐसे स्थानों पर जहां पर्याप्त स्थान हो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।
*प्रबंधक दीपक शर्मा ने बच्चों को बताया* कि ग्रन्थों और वैज्ञानिकों के अनुसार आषाढ़ माह में पेड़- पौधे लगाने का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि इस समय वर्षा खूब होती है, जिससे पेड़ मुरझाते नहीं है और जल्दी बड़े होते हैं।
आगे उन्होंने कहा पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड और वाहनों से निकलने वाली विषैली गैसों को सोख लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यही शुद्ध ऑक्सीजन मनुष्य के लिए प्राण दायिनी होती हैं।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान आकांक्षा ठाकुर, पारुल ठाकुर, काजल, पायल ,रेखा बहुगुणा, नंदिनी, प्रियंका, रूपाली, दीपक शर्मा, विकास वर्मा आदि उपस्थित रहे।










