राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंदजी भाई का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंदजी भाई का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर

मुजफ्फरनगरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंदजी भाई का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंदजी भाई का आज हृदय गति रुकने (हार्ट फेल) के कारण सहारनपुर स्थित संघ कार्यालय पर दुखद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित पूरे समाज में शोक की लहर फैल गई।श्री आनंद जी भाई साहब ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा और संगठन कार्य को समर्पित किया। सादगी, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा उनका परिचय रही। वे स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत थे और उनके मार्गदर्शन में अनेक सामाजिक व संगठनात्मक कार्य संपन्न हुए।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

निधन की सूचना मिलते ही संघ के स्वयंसेवक, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक संघ कार्यालय पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके निधन को संघ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं संघ परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।