युवक के घर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक के घर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक के घर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। युवक के घर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने पंजाबी बाग में युवक के घर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी को ढमोला नदी के निकट चांदमारी मैदान से गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के पंजाबी बाग में कुछ दिन पहले जतिन के घर पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पंजाबी बाग निवासी विनीत उर्फ चिंकी व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर था। पुलिस ने आरोपी को दमोला नदी के पास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने रंजिश के चलते अपने दो साथियों के साथ मिलकर जतिन के घर फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।

Subscribe to my channel