ग्वाला समाज की ओर से किया जा रहा है, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ।

ग्वाला समाज की ओर से किया जा रहा है, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ।

ललितपुर समाचार, पचौरी पत्रकार । ग्वाला समाज की ओर से किया जा रहा है, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन । श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा में झूमते – गाते शामिल हुए श्रद्धालु । ललितपुर शहर के मोहल्ला घुसयाना में ग्वाला समाज द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है । भागवत कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे लोग, श्रद्धालु, धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे, उनके पीछे श्री कृष्ण की वेशभूषा में कलाकार राई, सैरा, नृत्य करते हुए चल रहे थे।इसके बाद डीजे की धार्मिक गीतों की धुन पर लोग झूमते हुए जा रहे थे, उनके पीछे महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं । कलश यात्रा मोहल्ला घोसियाना से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए तुवन चौराहा, नजाई गेट, पुरानी तहसील, पानी की बड़ी टंकी, जेल चौराहा से होते हुए मोहल्ला घुसयाना पहुंची, जहां कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । संवाददाता – बलराम पचौरी जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश ।