संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बलियाखेड़ी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद महिला मनीता (29), उसकी बेटी नित्या (6) और बेटे कार्तिक(3) की मौत हो गई। तीनों को उपचार के लिए सहारनपुर स्थित एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां पहले मनीता और नित्या की मौत हुई। कुछ देर बाद मासूम कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला की अपनी ससुराल वालों से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। रात में उनके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। सभी की हालत खराब थी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मां बेटी की मौत होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए महिला के मायके वालों को सूचना दी। मां, बेटी की मौत के करीब दो घंटे बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति नीटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Subscribe to my channel