यूपी दिवस को भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए बनी रणनीति को दिया गया अंतिम रूप
यूपी दिवस को भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए बनी रणनीति को दिया गया अंतिम रूप

सहारनपुर : यूपी दिवस को भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए बनी रणनीति को दिया गया अंतिम रूप
24 एवं 25 जनवरी को कम्पनी बाग में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम,अधिकारियों की लगाई गयी ड्यूटियां, विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टाल
26 जनवरी को पुलिस लाइन में आयोजित होगा कार्यक्रम
प्रसिद्ध लोक कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस तथा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कम्पनी बाग में आयोजित किए जाने के संबंध में अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई है। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि एवं विज्ञान विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तशिल्पियों, किसानों, उद्यमियों, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान व विश्वकर्मा श्रम सम्मान के विजेताओं, माटीकला बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, चिकित्सकों, प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाएगा।
डीएम मनीष बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कम्पनी बाग में उत्तर प्रदेश दिवस 2026 की थीम विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत की योजनाओं से संबंधित आयोजन, स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप व ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम, कृषि, मिशन शक्ति, बैंक, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पर्यटन, पशुपालन, विश्वविद्यालय, स्टार्ट अप इण्डिया आदि से संबंधित लगभग 70 स्टाल लगाए जाएंगे। 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस एवं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। मतदाता जागरूकता दिवस के संबंध में गोष्ठी, वाद-विवाद, कविता, भाषण के माध्यम से आमजनों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत स्कूली छात्र एवं छात्राओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मतदान के लिए बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। शाम से समय सांस्कृति संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रतिभाग कर प्रस्तुति दी जाएगी। 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाने के साथ ही पुलिस लाईन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Subscribe to my channel