एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में प्राध्यापक द्वारा निजी ट्यूशन के लिए दबाव, एबीवीपी के हस्तक्षेप से निलंबन की कार्रवाई

एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में प्राध्यापक द्वारा निजी ट्यूशन के लिए दबाव, एबीवीपी के हस्तक्षेप से निलंबन की कार्रवाई

*एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में प्राध्यापक द्वारा निजी ट्यूशन के लिए दबाव, एबीवीपी के हस्तक्षेप से निलंबन की कार्रवाई*

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में यह गंभीर मामला आया कि एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एम०बी०ए० विभाग में कार्यरत एक प्राध्यापक द्वारा छात्रों को निजी ट्यूशन लेने के लिए अवैध एवं अनैतिक रूप से बाध्य किया जा रहा था। संबंधित प्राध्यापक द्वारा छात्रों को यह धमकी दी जाती थी कि यदि वे निजी ट्यूशन नहीं लेंगे, तो उनके प्रैक्टिकल एवं आंतरिक मूल्यांकन में अंक काट लिए जाएंगे तथा उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया जाएगा। इस प्रकार प्राध्यापक द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छात्रों का मानसिक शोषण किया जा रहा था।उक्त प्रकरण के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय के निदेशक को तीन दिवस पूर्व लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, किंतु महाविद्यालय प्रशासन द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। प्रशासन की उदासीनता के विरोध में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय के निदेशक कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया गया।एबीवीपी के हस्तक्षेप एवं दबाव के पश्चात महाविद्यालय प्रशासन द्वारा संबंधित प्राध्यापक को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया तथा उनसे लिखित स्पष्टीकरण तलब किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत यदि संबंधित प्राध्यापक दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से पृथक (सेवामुक्त) कर दिया जाएगा।