ममता हत्याकांड पर सियासत तेज: अतुल प्रधान का संगीत सोम पर तीखा हमला, संगीत सोम पर लगाया ‘मीट व्यवसाई’ होने का आरोप मुजफ्फरनगर।

ममता हत्याकांड पर सियासत तेज: अतुल प्रधान का संगीत सोम पर तीखा हमला, संगीत सोम पर लगाया 'मीट व्यवसाई' होने का आरोप मुजफ्फरनगर।

ममता हत्याकांड पर सियासत तेज: अतुल प्रधान का संगीत सोम पर तीखा हमला, संगीत सोम पर लगाया ‘मीट व्यवसाई’ होने का आरोप मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में 45 वर्षीय ममता विश्वकर्मा की हत्या का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। हत्या के बाद जहां रविवार को भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम मृतका के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे, वहीं सोमवार को समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान भी लाव-लश्कर के साथ पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे।इस दौरान अतुल प्रधान ने परिवार को बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और सरकार से पीड़ित परिवार की मदद की जोरदार मांग की।

बताया गया कि ममता विश्वकर्मा की उसके प्रेमी संदीप ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी और बाद में रेहड़ी पर शव ले जाकर गंग नहर के किनारे ठिकाने लगा दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इससे पहले मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण का मामला भी राजनीतिक बहस का विषय बना था। मुजफ्फरनगर में पहले सोनू कश्यप हत्याकांड और अब ममता विश्वकर्मा हत्याकांड ने राजनीतिक दलों को आमने-सामने ला खड़ा किया है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उन्हें ब्राह्मण समाज और संगठनों से जुड़े लोगों के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतका के घर में चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी होनी है और तीन छोटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मृतका के पति बीमार हैं और घर में कमाने वाला कोई नहीं है। बुजुर्ग सास भी परिवार पर निर्भर है। ऐसे में इस परिवार को तत्काल सहायता की जरूरत है।

अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले भी परिवार की मदद की थी और अब वह स्वयं यहां पहुंचे हैं ताकि अपनी ओर से सहयोग कर सकें। उन्होंने समाज के सभी संभ्रांत लोगों और विशेष रूप से सरकार से अपील की कि इस परिवार की आर्थिक मदद की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास खजाना है और ऐसे परिवारों के लिए सहायता उपलब्ध कराना उसकी जिम्मेदारी है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह जघन्य अपराध हो रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, छेड़छाड़, दुष्कर्म और लूट की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि इस मामले को प्रमुखता से उठाएं ताकि सरकार तक पीड़ित परिवार की आवाज पहुंच सके।

इस दौरान अतुल प्रधान ने भाजपा नेता संगीत सोम और किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाति और धर्म के नाम पर जहर घोलने का काम करते हैं, जबकि इस घटना का किसी जाति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हर बिरादरी और हर समाज के लोग चाहते हैं कि इस परिवार की मदद हो।

अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद मीट व्यवसाय से जुड़े हैं और स्लॉटर हाउस चलाते हैं, लेकिन माथे पर तिलक लगाकर हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से पूछा जाना चाहिए कि वे किन-किन मीट फैक्ट्रियों में डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसे दोहरी राजनीति करार दिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उससे जुड़े संगठन आगे भी पीड़ित परिवार की मदद करते रहेंगे। स्थानीय पार्षदों और कस्बे के लोगों ने भी एकजुट होकर परिवार की सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य राजनीतिक दल और संगठन भी आगे आकर इस परिवार के लिए सहयोग करेंगे।

अतुल प्रधान ने कपसाड़ गांव की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर वहां भी विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज भी गांव के आसपास भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विपक्ष के लोग पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं तो सरकार को इससे डर क्यों लगता है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।

विधायक ने स्पष्ट किया कि उनकी संवेदना केवल पीड़ित परिवार के साथ है और उनका उद्देश्य किसी जाति या धर्म के आधार पर समाज को बांटना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय और सहायता दिलाना है। उन्होंने कहा कि एक गरीब महिला की हत्या हुई है और ऐसे में पीड़ित के घर जाना और उसकी मदद करना हर जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है।