महाराणा प्रताप की मूर्ति मुजफ्फरनगर शहर में लगाए जाने के लिए हिंदू संघर्ष समिति ने दिया अपना समर्थन
महाराणा प्रताप की मूर्ति मुजफ्फरनगर शहर में लगाए जाने के लिए हिंदू संघर्ष समिति ने दिया अपना समर्थन

*महाराणा प्रताप की मूर्ति मुजफ्फरनगर शहर में लगाए जाने के लिए हिंदू संघर्ष समिति ने दिया अपना समर्थन*
हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान के साथ राजपूत समाज के काफी लोग ने अब से तीन महीने पहले वीर सिरोमनी महाराणा प्रताप की मूर्ति को शहर में लगाए जाने के लिए माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मिले थे जिस पर माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया था कि शहर के किसी मुख्य चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अवश्य लगाई जाएगी l
लेकिन अब 3 महीने बीत जाने के बाद भी महाराणा प्रताप जी की मूर्ति नहीं लगी है जिससे सर्व समाज में आक्रोश है l
आज मुजफ्फरनगर जिले में लगभग तीन दर्जन हिंदू संगठनों के समूह हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु के साथ कुछ अन्य दलों के लोग सुभाष चौहान के कार्यालय अग्रवाल मार्केट में पहुंचे और नरेंद्र पवार साधु ने इस अवसर पर कहा कि सुभाष चौहान जी जिस संगठन के जिला अध्यक्ष हैं वह संगठन हिंदू संघर्ष समिति का सहयोगी संगठन है वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी किसी एक समाज के नहीं थे वह सर्व समाज के महापुरुष हैं इसलिए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुजफ्फरनगर शहर के किसी मुख्य चौराहे पर जल्द से जल्द होना चाहिए इसके लिए हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी संगठन राजपूत समाज के साथ है l
नरेंद्र पवार साधु ने कहा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के अनावरण के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा उसमें हिंदू संघर्ष समिति से जुड़ा हर संगठन अपनी पूर्ण सहभागिता देगा l
इस अवसर पर सुभाष चौहान नरेंद्र पवार साधु अरुण प्रताप सिंह संजय वाल्मीकि पवन पांचाल वैभव यादव विजेंद्र धीमान विजय कुमार पाल राजेंद्र धीमान राजीव धीमान उपस्थित रहे l

Subscribe to my channel