रामराज क्षेत्र की महिलाओं ने गंदे पानी की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन मुजफ्फरनगर।

रामराज क्षेत्र की महिलाओं ने गंदे पानी की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन मुजफ्फरनगर।

मुजफ्फरनगर: रामराज क्षेत्र की महिलाओं ने गंदे पानी की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन मुजफ्फरनगर। जिले के रामराज क्षेत्र में दर्जनों महिलाओं ने हाथों में गंदे पानी की बोतलें लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पानी की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों को गंदे पानी की स्थिति दिखाई और अपनी समस्याओं का विवरण एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से सौंपा।महिलाओं का आरोप है कि टिकोला शुगर मिल के कारण क्षेत्र का जल स्रोत दूषित हो गया है और मजबूरी वश वह और उनके बच्चे यह पानी पी रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि पिछले छह से सात महीनों से वही पानी पीना पड़ रहा है, जिसके कारण बड़े और छोटे दोनों बीमार पड़ रहे हैं। रामराज निवासी किरण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गंदे पानी के कारण बच्चों और बड़ों को खांसी, लीवर संबंधी समस्या और गुर्दे एवं किडनी की बीमारी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पानी में बदबू बहुत अधिक है और खेतों में शुगर मिल का दूषित पानी जाने के कारण क्षेत्र का पानी खराब हो गया है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने महिलाओं की शिकायत सुनकर कहा कि ग्राउंड वाटर के नमूने लेकर इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की गुणवत्ता की समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा।

महिला किरण ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सुरक्षित और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि गंदे पानी की समस्या को नजरअंदाज न किया जाए और क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।