सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में एक ही परिवार के पांच लोगों के गोली लगे शव मिलने से फैली जबरदस्त सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में एक ही परिवार के पांच लोगों के गोली लगे शव मिलने से फैली जबरदस्त सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में एक ही परिवार के पांच लोगों के गोली लगे शव मिलने से फैली जबरदस्त सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (सरसावा)।
सहारनपुर जनपद के थाना एवं कस्बा सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय जबरदस्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (35), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के गोली लगे शव बरामद हुए। पुलिस के अनुसार अशोक की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को माथे पर गोली मारी गई है। सभी के शव अपने-अपने बिस्तरों पर पड़े मिले। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है।
अशोक राठी मूल रूप से गांव खारीबांस के रहने वाले थे और पिछले करीब दो वर्षों से कौशिक विहार कॉलोनी में मांगेराम के मकान में किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सरसावा के सावन विहार में रहने वाली उनकी बहन पिंकेश ने मंगलवार सुबह भाई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शक होने पर वह अपने बेटे प्रीत के साथ भाई के घर पहुंची।
घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद प्रीत ने सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
बताया गया है कि अशोक के पिता सुरेंद्र भी तहसील में संग्रह अमीन थे। उनके निधन के बाद अशोक को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, डीएम सहारनपुर मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ रूचि गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पांचों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हर बिंदु की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस मृतक अशोक राठी के स्वास्थ्य संबंधी मामलों की जानकारी लेने का भी काम कर रही है। एसएसपी का कहना था कि शुरूआती जांच और प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह सामूहिक आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। इस घटना से सभी लोग भीतर तक द्रवित हैं। पुलिस ने मौके से तमंचे को भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। इस लोमहर्षक घटना की खबर से पूरा जनपद ही नहीं प्रदेश सिहर गया है। जनपद के आला अफसरों ने घटना की सूचना मुख्यमंत्री समेत गृह सचिव, डीजीपी और संबंधित अफसरों को भेज दी है। पुलिस इस घटना के पीछे कारणों की तलाश में हर एंगल से जुटी हुई है।
धीरे-धीरे अशोक राठी के सभी सगे संबंधी उनके मकान पर पहुंच रहे है।