पुलिस मुठभेड़ में शातिर अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर
पुलिस मुठभेड़ में शातिर अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में शातिर अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर
गोकश गोली लगने से हुआ घायल,गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र याकूब निवासी ग्राम दुमझेडी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे जीवित गोवंश, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव दूधगढ़ से टापू माजरा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग गन्ने के खेत में एक गाय के साथ गोकशी की तैयारी कर रहे है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Subscribe to my channel