गणतंत्र दिवस पर मुज़फ्फरनगर में रेलवे और रोडवेज पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट

गणतंत्र दिवस पर मुज़फ्फरनगर में रेलवे और रोडवेज पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट

मुज़फ्फरनगर। जिले में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसीपी सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड, LIU और थाना सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैग, संदिग्ध वस्तुएं और आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की गई। डॉग स्क्वॉड ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, बस अड्डा परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली। अचानक हुई इस सख्त जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, जबकि आम यात्रियों ने पुलिस की सक्रियता को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जिले के सभी भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और LIU की संयुक्त निगरानी लगातार जारी रहेगी। उनका कहना था कि यह अभियान स्पष्ट संकेत है कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जाएगा।