मुजफ्फरनगर: गऊशाला मोहल्ले में ‘लैंड जिहाद’ पर संग्राम
मुजफ्फरनगर: गऊशाला मोहल्ले में 'लैंड जिहाद' पर संग्राम

मुजफ्फरनगर: गऊशाला मोहल्ले में ‘लैंड जिहाद’ पर संग्राम, मकान के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, विदेशी फंडिंग की जांच की मांग मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गऊशाला मोहल्ले में माहौल गर्मा गया। मोहल्ले में मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे जाने का स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया।विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा, जिसमें हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और मोहल्ले वासियों ने खरीदे गए मकान के बाहर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इस मामले को लेकर हिंदू संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र पवार ने चेतावनी दी कि यह मकान खरीद लैंड जिहाद और लव जिहाद को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओने-पोने दामों में मकान खरीदकर लड़कियों के साथ छिटाकशी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पवार ने प्रशासन से तत्काल मकान पर ताला लगाने और आरोपी व्यक्ति की मंशा और आर्थिक स्रोतों की जांच करने की मांग की।
पवार का कहना है कि नगर के वार्ड 28 में पश्चिमी गऊशाला मोहल्ला पूरी तरह हिंदू आबादी वाला क्षेत्र है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से विदेश से फंडिंग लेकर संपत्तियां खरीद रहे हैं और यह कार्य लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मामलों का अड्डा बनाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू समाज और संगठन प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ और विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
पुलिस प्रशासन ने नाराज मौहल्ले वासियों और हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं को वार्ता के लिए नगर कोतवाली बुलाया, लेकिन अभी तक मामले पर किसी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
नरेंद्र पवार ने विशेष रूप से आरोपी व्यक्ति अली हसन, जो पिनना गांव का निवासी है, पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले सामान्य जीवन जीने वाला यह व्यक्ति अब अरबपति बन गया है और इस संपत्ति की राशि और स्रोत की जांच की जानी चाहिए।
हिंदू संघर्ष समिति ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मोहल्ले और संगठन इस मामले में विरोध प्रदर्शन और पाठ जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए और उनकी संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए।

Subscribe to my channel