अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार, दो चोर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार,चोरी की दस बाइकें हुई बरामद
अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार, दो चोर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार,चोरी की दस बाइकें हुई बरामद

सहारनपुर : अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार, दो चोर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार,चोरी की दस बाइकें हुई बरामद
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद की थाना
गंगोह पुलिस ने
अर्न्तराज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का भंडाफ़ोड करते
हुए तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दस मोटर
साइकिल बरामद की है।
सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुड्ढाखेडा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान
चोरी की मोटर साइकिलों के साथ तीन शातिर बाइक चोरों आकाश पुत्र रमेश, कय्यूम पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम सलारपुरा थाना गंगोह व हसनैन पुत्र इरशाद गुड्डू
निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। आरोपियों कब्जे से पुलिस को विभिन्न राज्यों से चोरी की गई 10 बाइकें बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आकाश व कय्यूम शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके खिलाफ़ विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे और जो रकम उन्हें मिलती थी उसे वह आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मौके से भागे आरोपियों की तलाश कर रही है।

Subscribe to my channel