लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पवन वर्मा से की शिष्टाचार भेंट

लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पवन वर्मा से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली।
लोक जनशक्ति पार्टी ( आर ) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी पदाधिकारी पद पर नियुक्ति के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ सिंह के पार्टी में आने से पार्टी को एक नई मजबूती मिली है । उन्होंने कहा कि हम मिलकर रचनात्मक राजनीति के माध्यम से राष्ट्रीय फलक पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे ।
इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी ( आर ) उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव राजीव गोयल ने बताया कि दोनों नेताओं ने देश तथा प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर गहन मंत्रणा की । उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों नेता आगामी रणनीति निर्धारण हेतु लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसका कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा ।