कांधला पूर्व प्रधान के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य चालू, राजनीतिक सरगर्मी तेज

कांधला पूर्व प्रधान के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य चालू, राजनीतिक सरगर्मी तेज

कांधला पूर्व प्रधान के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य चालू, राजनीतिक सरगर्मी तेज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला खंड विकास क्षेत्र के गांव गंगेरू में पूर्व ग्राम प्रधान संजीव चौधरी द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। यह कार्य मोहल्ला टोलियान मस्जिद के पास किया जा रहा है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले इस पहल ने गांव के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, उक्त मोहल्ले की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण इरफान ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार वर्तमान ग्राम प्रधान का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने अपने स्तर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। पूर्व प्रधान द्वारा सड़क निर्माण शुरू किए जाने से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद मोहल्ले की समस्या का समाधान होता दिख रहा है। इस घटनाक्रम के बाद गांव गंगेरू में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। समर्थकों के बीच आगामी चुनाव में समर्थन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सड़क निर्माण को लेकर उठी यह पहल गांव की राजनीति में नई हलचल का कारण बन गई है। इस दौरान मौके पर इरफान, सद्दाम, गुल्लू, सैफ अली, साजिद, इमरान, छोटा इरफान और कुरबान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद उन्होंने अपने स्तर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया है, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा मौका देती है, तो वह गांव को विकास की ओर ले जाएंगे और क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

रिपोर्ट : अख्तर कुरैशी सीओ एडिटर कांधला शामली