पुलिस मुठभेड में घायलावस्था में जिला बदर,हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड में घायलावस्था में जिला बदर,हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड में घायलावस्था में जिला बदर,हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)।
सहारनपुर जनपद की गंगोह कोतवाली पुलिस ने ग्राम दौलतपुर घाट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की
चैकिंग के दौरान चोरी व बलवे के मुकदमें में वांछित शातिर गौकश,हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर अपराधी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके
कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक कार बरामद हुई है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रूकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रूकी तो पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का पीछा किया गया, कुछ दूर जाकर गाडी यमुना किनारे कच्चे रास्ते पर फंस गई। गाडी सवार व्यक्ति ने पुलिस
टीम को अपने पीछे देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।जिसे घायलवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान कल्बे हसन पुत्र आले हसन निवासी ग्राम हलवाना थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार घायल बदमाश थाना गंगोह का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर, गौकश तथा जिलाबदर अभियुक्त है। कल्बे हसन के खिलाफ़ जनपद में करीब ढाई दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं एवं थाना गंगोह का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर, गौकश तथा जिलाबदर अपराधी है।

Subscribe to my channel