मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह के पैतृक आवास जड़ौदा जट्ट, देवबंद पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. डॉक्टर राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अनिल कुमार, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक मुकेश चौधरी, धर्म सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता, संजीव बालियान आदि मौजूद रहे।