डी एस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर एवं काव्य पाठ
डी एस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर एवं काव्य पाठ

डी एस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर एवं काव्य पाठ करके बच्चों ने किया भारत माता को नमन

—————————————
शनिवार 24 जनवरी 2026। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में किड्स सैक्शन के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस एक्टिविटी आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित होकर बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा उनका उत्साह वर्धन किया। एक्टिविटी में कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों का रूप धारण करके उनको नमन किया। स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जय घोष करते हुए नन्हे मुन्ने बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में आज बच्चों ने अमर शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद ,सुभाष चंद्र बोस ,रानी लक्ष्मी बाई, सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी सहित भारत माता का रूप धारण करके देश के प्रति एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण करके नन्हे मुन्ने बच्चों ने भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नारे भी लगाएं। भगत सिंह के रूप में सजे शिवांश बालियान, काव्यांश एवं आर्यन सिंह, दक्ष गुप्ता , मानविश, अधिशम, शौर्य प्रताप एवं चंद्रशेखर आजाद बने मोहम्मद मेहंदी , सुभाष चंद्र बोस बने अनंत राजहोलकर, रानी लक्ष्मीबाई बनी रबीद, कुलसुम अपेक्षा, मदीहा, ओजस्वी एवं यशस्वी सावित्रीबाई फुले बनी मोक्षिता तथा इंदिरा गांधी बनी रूदवी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। भारत माता के रूप में सजकर आई आनिया एवं आदवी की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में आज कक्षा 8, 9वी एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8, 9 एवं 11वीं की छात्राओं ने बेटी बचाओ विषय पर कविताएं प्रस्तुत की। शताक्षी, मुस्कान विधि, नव्या,आस्था एवं इशिका द्वारा प्रस्तुत कविताएं सभी के द्वारा सराही गई । कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार ओजस्वी एवं आनिया को प्रथम यशस्वी तथा मोक्षिता को द्वितीय दक्ष गुप्ता अदिशम एवं रबीद को तृतीय घोषित किया गया। कुलसुम, मानविश एवं आदवी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

Subscribe to my channel