देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी का हुआ भव्य आयोजन

देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी का हुआ भव्य आयोजन

देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी का हुआ भव्य आयोजन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस तथा भारतीय प्रकृति पर्व बसंत पंचमी का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। पूरे विद्यालय में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल व हरदीप सिंह, क्वालिटी डायरेक्टर नरेन्द्र देव शर्मा व श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा माँ सरस्वती व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन, व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नारों तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ‘हम करे राष्ट्र आराधन’ से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। इसी क्रम में विद्यालय में बसंत पंचमी का पर्व भी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीले परिधानों में सजे छात्र प्रकृति की स्वर्णिम आभा को आत्मसात करते प्रतीत हो रहे थे। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविताओं और लघु कथाओं के माध्यम से बसंत ऋतु की सुंदरता को जीवंत कर दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में नेताजी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, अटूट देशभक्ति, साहस और दृढ़ निश्चय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का नेतृत्व और समर्पण आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।।विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने प्रकृति में आने वाले परिवर्तनों और बसंत ऋतु की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। सभी छात्रों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि माँ सरस्वती का आशीर्वाद सभी विद्यार्थियों पर बना रहे और वे जीवन में सफलता प्राप्त कर देश व समाज की उन्नति में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों को नेता जी की तरह दृढ निश्चयी होने तथा देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 के शौर्य व शैलीन ने सफलतापूर्वक किया।