भारतीय जनता पार्टी की बैठक में ललितपुर जिले के प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद ।
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में ललितपुर जिले के प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद ।

ललितपुर समाचार । भारतीय जनता पार्टी की बैठक में ललितपुर जिले के प्रभारी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित एक बैठक में मुख्य अतिथि ललितपुर जिले के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं से जिले में आम जनता को प्रभावित करने वाली प्रशासनिक समस्याओं के वारे में जानकारी देने की अपील की, जिसे दूर कर आम जनता को राहत दी जा सके, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया, कि वे जिलाधिकारी को सलाह दें, कि शासन की मंशानुरूप एक अभियान चला कर जिले भर के सारे बचे हुए किसानों की जिमन तीन की भूमि को जिमन दो में दर्ज कर दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि खतौनी एक नकल की सरकार के हिसाब से फीस लेकर बाकी उसके साथ जुड़े अन्य खातों की फीस मात्र एक रुपये ही बसूल की जाए। चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. दीपक चौबे ने मैडीकल कालेज में और सुधार करने हेतु सलाह दी । नगर महामंत्री रोहित रावत ने मांग की ,कि जो पुरानी तहसील में सरकारी आवास बनना प्रस्तावित है, उसे निरस्त कर उसकी जगह बाबू कल्याण सिंह जी के नाम से पार्क बनवाया जाए। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासनिक सुधार हेतु अपने -अपने सुझाव दिए ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड., जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड., बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे,एस आई आर संयोजक हरीराम निरंजन,जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव भैया, बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया जिला उपाध्यक्ष गण धर्मेन्द्र पाठक,किरण सैन,बसन्ती लारिया,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला मंत्री गौरव चौधरी,रजनी अहिरवार, मुन्ना लाल जैन सैदपुर, प्रांतीय प्रतिनिधि शशिशेखर पांडेय, लक्ष्मी रावत मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गण गौरव गौतम,अजय पटैरिया, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया,
चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा. दीपक चौबे, अशोक रावत मड़ावरा,मुन्ना लाल रजक, मोहन लाल रैकवार, ईं. भागीरथ बरुआ अवतार सिंह लोधी एड.,मण्डल अध्यक्ष गण भगतसिंह राठौर, रामस्वरूप निरंजन, देशपत कुशवाहा,ध्रुव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर,
मोर्चा जिलाध्यक्ष गण सुरेश टोंटे बिरधा,नीतेश संज्ञा, अब्दुल नासिर मंसूरी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक,रुपेश साहू, रोहित रावत,दुर्ग प्रताप सिंह राजपूत, संदीप चौबे, कुंजन सिंह लोधी,अशोक पंथ पार्षद, सुनीता पंथ, मनविंदर कौर, वन्दना तिवारी,पार्वती खटीक,शिवम पाराशर , सुनील मिश्रा,शौर्य शर्मा,विजय प्रधान कुंआतला,डल्ली जैन चूना,प्रह्लाद सिंह बिरधा, धर्मेन्द्र कुमार यादव, अनुज शर्मा, विक्रांत रावत आदि उपस्थित रहे। संवाददाता – बलराम पचौरी जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश ।

Subscribe to my channel