लोकतंत्र और संविधान पर हो रहा हमला – कमल मित्तल
लोकतंत्र और संविधान पर हो रहा हमला - कमल मित्तल

लोकतंत्र और संविधान पर हो रहा हमला – कमल मित्तल
मुजफ्फरनगर। आज जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के कैंप कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, वन्चित, शोषित दलित, पिछड़ों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मजयन्ती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार जनहित की उपेक्षा कर संविधान को बदलने का काम किया जा रहा है जिसे भारत की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र एवं संविधान पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने
मनरेगा को खत्म किए जाने के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। कमल मित्तल ने तीन कृषि कानूनों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह कड़े विरोध के बाद केंद्र सरकार को वे कानून वापस लेने पड़े थे, उसी तरह मनरेगा के मामले में भी जनता को आवाज उठानी होगी।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की एक ‘सुनियोजित साजिश’ है। देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश महासचिव कमल मित्तल मनरेगा यूपीए सरकार का एक दूरदर्शी कानून था, जिसे पूरी दुनिया में सराहा गया, इसका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया। मनरेगा को खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान है। यह काम करने के अधिकार पर सीधा हमला है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिना किसी अध्ययन, मूल्यांकन या राज्यों और राजनीतिक दलों से सलाह लिए इस कानून को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा ही तरीका तीन कृषि कानूनों के साथ अपनाया था। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है । उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का हर जगह विरोध हो रहा है।
इस अवसर पर ज़फ़र महमूद, रिज़वान अहमद , ममनून अंसारी, सद्दाम सिद्दीकी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel