सहारनपुर : राज्यमंत्री जसवंत सैनी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
सहारनपुर : राज्यमंत्री जसवंत सैनी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस

सहारनपुर : राज्यमंत्री जसवंत सैनी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
उत्तर प्रदेश अवतारों, महापुरूषों, वीरों, विचार, संघर्ष, अध्यातम के साथ विरासत और विकास की भूमि
उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ईंजन
एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज एवं एक मण्डल एक विश्वविद्यालय के मंत्र को दिया गया यथार्थ रूप
वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाते हुए स्वदेशी से स्वावलम्बन की ओर बढें,
बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनियां एवं स्टाल
विभिन्न योजनाओं के बेहतर कार्य करने वाले लाभार्थियों को किया गया सम्मानित, दिए गए चेक एवं सम्मान पत्र
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन कर देखा उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक विकास
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उ0प्र0 जसवंत सैनी की उपस्थिति में जनमंच सभागार में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास पर आधारित प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री जसवंत सैनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास पर आधारित प्रर्दशनी का बडी उत्सुकता एवं जिज्ञासा से अवलोकन किया। मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उ0प्र0 जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हम सबके लिए गौरवशाली एवं प्रेरणादायी दिवस है। उन्होंने कहा कि यह श्री राम और श्री कृष्ण की जन्मभूमि है। यह अवतारों की भूमि है। यह गोतम बुद्ध, महावीर स्वामी, रविदास, लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डेय, चन्द्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमि है। उत्तर प्रदेश विचार, संघर्ष एवं अध्यातम की धरती है। उत्तर प्रदेश विरासत और विकास की भूमि है। आज उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश ने दुनिया में बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण पेश किया है। इसी के साथ हाईवे, एक्सप्रेसवे, ऐयरपोर्ट, मेट्रो, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए किर्तीमान स्थापित कर रहा है। आज सरकार एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज एवं एक मण्डल एक विश्वविद्यालय की दिशा में कार्य कर रही है। जसवंत सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार, किसानों की आय में बढोत्तरी, गरीबों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है। सभी मिलकर भ्रष्टाचार, हिंसा व भेदभाव के विरूद्ध खडे होकर शिक्षा व सदभाव को अपनाकर सामाजिक सदभाव के साथ उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाते हुए स्वदेशी से स्वावलम्बन की ओर बढें। महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कृषि एवं संस्कृति की विविधता वाला प्रदेश है। यह ज्ञान और अध्यात्म की भूमि है। हम सभी प्रदेश को आगे ले जाकर देश को सर्वोच्च शिखर पर पंहुचाने का प्रण लें। विधायक नगर राजीव गुम्बर ने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सबसे खुशहाल प्रदेश है। प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। विकास एवं कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम ने बच्चों द्वारा दी गयी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था रोल मॉडल है। सभी की निगाहें हमारी तरफ है। सहारनपुर विकास की नई धरा को छू रहा है। सहारनपुर छात्रों के लिए शिक्षा का हब बन गया है। यहां पर विश्वविद्यालय के साथ-साथ एयरपोर्ट, हाईवे, मेडिकल कॉलेज सभी समग्र विकास के साधन उपलब्ध है। विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी ने कहा कि आज यूपी भारत का नम्बर वन प्रदेश है। वैश्विक प्रगति के लिए गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला से होकर जाना पड़ता है, जोकि आज संभव है। भारत के विकसित देश होने में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा योगदान देने वाला प्रदेश बनेगा।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में योगदान देना हम सबका सौभाग्य है। उत्तर प्रदेश अपने बेहतर कार्यों के कारण आज प्रगतिशील राज्य के रूप में जाना जा रहा है। उन्होने कल होने वाले मतदाता दिवस एवं पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्राम प्रधान चकवाली श्रीमती सविता देवी, ग्राम प्रधान विजना खेडी श्रीमती दीपा चौधरी, ग्राम प्रधान शिकलाना श्रीमती कोमल देवी, ग्राम प्रधान दौलतपुर श्री प्रेमचन्द सैनी, ग्राम प्रधान मनोहरा श्री नितीश कुमार को पुरस्कृत किया गया। कृषि विभाग से कृषक धन्नजय शर्मा, संयज सैनी, पूनम, चरण सिंह, अजब सिंह, प्रमोद, रविन्द्र कुमार, मदनलाल सैनी, जिला उद्योग केन्द्र से प्रमुख उद्यमी एवं निर्यातकों में श्रीमती शैली साहनी, लोकेश अग्रवाल, मो0 सारिक सिद्दकी, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग से छात्र शेखर, प्रियांशु, वंशिका, अविका, सिमरन एवं शिक्षक अनुज वर्मा तथा हकीमुद्दीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप व ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रदर्शनिया लगाई गयी। नगर निगम, कृषि, मिशन शक्ति, बैंक, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पर्यटन, पशुपालन, विश्वविद्यालय, स्टार्ट अप इण्डिया आदि से संबंधित स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, नगर आयुक्त शिपु गिरी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल, पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार सहित जनपद स्तर के सभी वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार बंधु, अध्यापकगण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel