ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस–2026 एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन कराया गया ।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल/प्रशासन/नागरिकों को विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया और सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, आपातकालीन स्थितियों में तत्परता बढ़ाना और आपदा प्रबंधन में कुशलता सुनिश्चित करना था।
इस प्रकार के नियमित अभ्यास नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में और भी ऐसी तैयारियों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व बचाव कार्य और प्रभावी बन सकें।
उक्त मॉकड्रिल में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थय विभाग, फायर सर्विस टीम, वालेन्टियर्स, स्काउट गाइड, आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया । संवाददाता – बलराम पचौरी जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश ।