व्यापारी ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर की आत्महत्या

व्यापारी ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर की आत्महत्या

व्यापारी ने
दुकान के अंदर फंदा लगाकर की आत्महत्या

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सुभाष नगर निवासी व्यापारी प्रीतम सिंह (53) ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। व्यापारी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने बसंत विहार कॉलोनी में मकान खरीदा था, जिसे लेकर कोई विवाद चल रहा था। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रीतम सिंह अंबाला रोड पर बैटरी और ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। प्रीतम सिंह घर से निकले थे लेकिन जब देर रात तक वापस घर नहीं लौटे और फोन का जवाब नहीं दिया तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार का एक सदस्य दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर आधा बंद था। अंदर प्रीतम सिंह फंदे पर लटके हुए थे। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों जांच करने में जुट गई है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस की जांच में व्यापारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।